खेल

चंदौली खेल महोत्सव के दूसरे दिन रस्सी कूद में प्रतिभागियों ने दिखाई फुर्ती

चंदौली,यूपी: स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा जिला खेल जगत फाउंडेशन के तत्वाधान में चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव 2026 का दूसरे दिन स्किपिंग (रस्सी कूद) प्रतियोगिता का साथ संपन्न हुआ। जिसमें 38 बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस 38 खिलाड़ियों में 18 खिलाड़ी रितिका, सुप्रिया,रजनीकांत,अमित,आराध्या, ऋषिकेश, कुसुम, अद्विक,रूद्र,कार्तिक, शौर्य,आलोक,आदित्य,अनुपम, दिव्यांशी,राज,समीर,अर्पण ने क्वालीफाई राउंड में प्रवेश किया था जिसमें सुप्रिया, रजनीकांत,अमित,ऋषिकेश,कुसुम ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया।

इन खिलाड़ियों का 31 अगस्त को समापन के दिन पुरस्कार वितरण के तहत सम्मानित किया जाएगा।स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व जिला खेल जगत फाउंडेशन के महासचिव तथा कार्यक्रम आयोजक सचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव के 2 दिन की समाप्ति सफलतापूर्वक संपन्न हुई अब तीसरे दिन 29 अगस्त को ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में सुनिश्चित किया गया है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button