खेल

चंदौली खेल महोत्सव के तीसरे दिन ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने दिखाई कौशल

चंदौली, यूपी: स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा जिला खेल जगत फाउंडेशन के तत्वाधान में चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव 2026 का तीसरा दिन मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में ऊंची कूद प्रतियोगिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।इस प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें 15 खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में क्वालीफाई किया।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा चंदौली खेल जगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि कैफ अली 4 फीट 8 इंच जंप के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तो सौरव साव 4 फीट 6 इंच जंप के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साहिल 4 फीट 4 इंच के साथ तृतीय स्थान, साहिल पाल और मोहम्मद अनस 4 फीट 3 इंच के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। इन खिलाड़ियों को 31 अगस्त को प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में समापन के अवसर पर मेडल, प्रमाण पत्र, प्रथम विजेता को ₹500 पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के मैनेजर राम प्रकाश व प्रिंसिपल चंदन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार, कृष्णा श्रीवास्तव,अमित गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

30 अगस्त को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में योग प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button