खेल

चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव 2026 योग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

चंदौली,यूपी: स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा चंदौली खेल जगत फाउंडेशन के तत्वाधान में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव के चौथे दिन योग प्रतियोगिता का आयोजन परशुरामपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में की गई।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व जिला खेल जगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि इस योग प्रतियोगिता में कुल 10 राउंड हुए जिसमें प्रत्येक वर्ग से क्रमशः मोहम्मद आरिफ,फरहान सिद्दीकी,अर्जुन गुप्ता,गौरव यादव,शिवम कुमार,रोशन कुमार,राज यादव,ऋषभ यादव,प्रिंस कुमार,आदित्य कुमार ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया।जहां फाइनल राउंड में शिवम कुमार ने प्रथम स्थान, मोहम्मद आरिफ ने द्वितीय स्थान, आदित्य कुमार व अर्जुन गुप्ता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान सेंट्रल पब्लिक स्कूल परशुरामपुर की प्रिंसिपल विभा सिंह तथा सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों के लिए योग का विशेष महत्व है।योग से मन शांत, एकाग्रचित्त बना रहता है जो उनके पढ़ाई में भी काफी लाभान्वित करने वाली कड़ी के रूप में होती है। चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव के चार दिन का खेल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अब चारों दिन के विजेताओं को मेडल,प्रमाण पत्र व कैश प्राइज के रूप में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button