चकिया पुलिस द्वारा चोरी के अभ्यस्त अपराधी को किया गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: चकिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बोदारेकला नहर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की भोर करीब 1:44 बजे चकिया के निर्भयादास वार्ड नंबर-05 निवासी महताब खाँ की दुकान/घर के बाहर रखे पांच पुराने ट्रक के टायर चोरी हो गए थे। इनमें चार अपोलो और एक एमआरएफ कंपनी का टायर शामिल था।
मामले में महताब खाँ की तहरीर पर थाना चकिया में मु0अ0सं0 219/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहनवाज पुत्र मल्लू, निवासी बड़गांवा, थाना शहाबगंज, चन्दौली को 2 सितंबर 2026 को सुबह 10:10 बजे बोदारेकला नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।



