भाई बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामलें में अतुल की हत्या,दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर,यूपी: खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी अतुल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए खतौली, पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने मृतक के दोस्त और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक अतुल का शव व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने मृतक अतुल पर अपने बड़े भाई और छोटी बहन के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहे जाने से उपजी नाराजगी को हत्या का कारण बताया। दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने गुस्से में आकर पहले गला घोंटा और फिर चाकू से वार करके उसकी हत्या की।
हत्याकांड के खुलासे के बारे में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गांव भैंसी निवासी संतरपाल के पुत्र कपिल ने शिकायत दर्ज कराई है कि भैंसी गांव के निवासी अजयपाल के पुत्र सोनू और उसके साथी तालिब पुत्र दिलशाद ने उनके भाई अतुल को हत्या के इरादे से गायब कर दिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई साथ ही एसओजी की टीम को भी इस मामले में लगाया गया। खतौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नावला-भैंसी मार्ग पर पुलिया के पास से सोनू और तालिब को हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अतुल की हत्या कर शव फेंके जाने की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर अतुल का शव नाले से बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सोनू ने बताया कि गांव निवासी अतुल उसका दोस्त था।
अतुल गांव में उसके बड़े भाई और छोटी बहन के बारे में बुरा-भला बोलकर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करता था। योजना के अनुसार 29 अगस्त को तालिब ने सोनू को भैंसी गांव स्थित कारखाने पर बुलाया, जहां अतुल भी मौजूद था। सोनू अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और दोनों ने अतुल को अमरूद खिलाने के बहाने अपने साथ ले लिया। इसके बाद दोनों अतुल को मोटरसाइकिल से हाईवे किनारे पापुलर के बाग के पास ले गये तथा वहां से खेतों के अंदर ले जाकर आंवले के पेड़ के नीचे गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की पुष्टि करने के लिए सोनू द्वारा चाकू से अतुल की गर्दन पर वार किया गया। इसके बाद शव व चाकू को वहीं ईंख के खेत में छिपा दिया तथा अतुल का मोबाइल अपने साथ ले गये। वापस लौटते समय सोनू ने अतुल का मोबाइल तोड़कर भैंसी वाले नाले में फेंक दिया। आज वह दोनो पुलिस से बचने के लिए कही भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने हमे पकड लिया। अतुल की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



