शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित

वाराणसी,यूपी: शिक्षक दिवस के अवसर पर ROTARY CLUB BLOOD AND ORGAN DONORS VARANASI द्वारा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करते हुए पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संगीता राय, प्रोफेसर मधु सिंह, डॉक्टर अमित मौर्या, कृष्ण मोहन गुप्ता एवं जितेंद्र उपाध्याय शामिल रहे।इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष पीएचएफ रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि “शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं। वे केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक द्वारा दिया गया मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति के साथ रहता है।

उन्होंने कहा कि रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम “CREATE LASTING IMPACT” शिक्षकों की भूमिका से पूरी तरह जुड़ी है। एक शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में ऐसा स्थायी प्रभाव पैदा करता है, जिसका सकारात्मक असर समाज और राष्ट्र पर लंबे समय तक दिखाई देता है।क्लब के चार्टर सचिव रोटेरियन डॉ आशीष गुप्ता, चार्टर कोषाध्यक्ष रोटेरियन राहुल चौरसिया, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर रोटेरियन प्रोफेसर मधु सिंह,क्लब लर्निंग फेसिलेटर पी एच एस एम रोटेरियन नागेंद्र जायसवाल ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।



