शिक्षा

17 संकुल केंद्रों पर TaRL कार्यशाला, खेल-खेल में गणित सीखेंगे बच्चे

औरंगाबाद: बारुण के 17 CRC में TaRL कार्यशाला आयोजित, गणित दक्षता पर जोर।औरंगाबाद जिले के बारुण ब्लॉक अंतर्गत शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु चलाए जा रहे ‘टीचिंग एट द राइट LEVEL’ (TaRL) कार्यक्रम के तहत 17 क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (CRC) में एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। संकुल संसाधन व्यक्तियों (RP) द्वारा संचालित इस कार्यशाला में कक्षा 3 से 5 के बच्चों के भाषा और गणितीय कौशल को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।BDO सह प्रभारी BEO, बारुण नीरज कुमार ने बताया कि “TaRL बच्चों में बुनियादी समझ विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। 5 अगस्त तक सभी विद्यालय अनिवार्य रूप से बेसलाइन असेसमेंट पूरा करें।”

डोली कुमारी (प्रतिनिधि, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन): “खेल-खेल में गणित और भाषा सिखाने के लिए TaRL मैनुअल और स्कैनर आधारित गतिविधियां काफी मददगार हैं।गणित एवं ASER टूल: बच्चों के सही शैक्षणिक स्तर के आकलन हेतु ASER टेस्टिंग टूल की बारीकियों का प्रदर्शन किया गया।

गतिविधियां: खेल-आधारित गतिविधियों, स्कैनर और ग्रुप एक्टिविटी के माध्यम से प्रभावी कक्षा संचालन का अभ्यास कराया गया।डेडलाइन व ट्रैकिंग: 5 अगस्त तक बेसलाइन असेसमेंट पूरा करने के साथ प्रत्येक बच्चे की प्रगति (Child-wise) और डेटा समेकन पर जोर दिया गया।कार्यशाला में मौजूद सभी शिक्षकों ने समय-सीमा के भीतर बेसलाइन असेसमेंट पूरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button