शिक्षा

आजाद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत

गाजीपुर,यूपी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था परिसर में ध्वजारोहण के बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्था के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा व सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी बच्चों को किताबें वितरित की गईं। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक शिवेंद्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भगवान यादव, संस्थापक बीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय, मौजूद रहे। इस दौरान आकाश, संजना गुप्ता, अनुराग, सत्येंद्र, गौरव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर जागरूकता, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button