ब्रेकिंग न्यूज़

जन्मदिन पर राजेश कुमार गुप्ता ने किया 130वाँ रक्त एवं रक्तघटक दान

वाराणसी,यूपी:वाराणसी के राजेश कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष, रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, आर.आई. डिस्ट्रिक्ट 3120 ने आज होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में अपना 130वाँ रक्त एवं रक्तघटक दान किया। यह सेवा कार्य डॉ. अक्षय बत्रा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

राजेश कुमार गुप्ता लंबे समय से नियमित रूप से रक्त एवं रक्तघटक दान करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि जन्मदिन पर किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा के लिए योगदान देना ही सबसे सार्थक जन्मदिन उपहार है।

राजेश कुमार गुप्ता की दान यात्रा: रक्तदान — 48 बार, प्लेटलेट्स (एस.डी.पी.) दान — 78 बार, प्लाज़्मा दान — 4 बार, कुल दान — 130 बार

इसी अवसर पर रोटरी क्लब डाउनटाउन वाराणसी के अध्यक्ष रोटेरियन अमित गुजराती जी ने भी अपने जन्मदिन पर 142वाँ दान प्लेटलेट्स के रूप में किया।वहीं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब वाराणसी के सह सचिव नमित पारिख जी ने 165वाँ दान प्लेटलेट्स के रूप में कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

तीनों सेवाभावी रक्तदाताओं ने अपने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंद मरीजों के जीवन में आशा और सहायता पहुँचाने का माध्यम बनाया। उनके इस सेवाभाव से समाज के अन्य लोगों को भी नियमित रक्तदान एवं रक्तघटक दान के लिए प्रेरणा मिलती है।रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की ओर से समाज के सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से अपील की गई कि वे नियमित रक्तदान और रक्तघटक दान के लिए आगे आएँ तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दें

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button