खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे,चंदौली पुलिस ने 101 मोबाइल लौटाए

चंदौली,यूपी: खोए या गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।
08 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने चंदौली पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
थानों से बरामद हुए मोबाइल
बबुरी – 09,बलुआ – 02,चकरघट्टा – 03,चकिया – 06,चन्दौली – 13,धानापुर – 09,धीना – 03,इलिया – 03,कंदवा – 03,मुगलसराय – 16,नौगढ़ – 03,सकलडीहा – 19,शहाबगंज – 06,सैयदराजा – 06,कुल – 101 मोबाइल फोन
चंदौली पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक पांच चरणों में कुल 519 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं।
03 मार्च 2026 75 ₹16 लाख
20 अप्रैल 2026 121 ₹36.30 लाख
03 जून 2026 111 ₹33.30 लाख
28 जुलाई 2026 111 ₹35.20 लाख
08 सितंबर 2026 101 ₹31 लाख
कुल 519 लगभग ₹1.52 करोड़
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खो जाने पर घबराएं नहीं और तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है।सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों को ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



