ब्रेकिंग न्यूज़
द ट्यूशन ए लर्निंग हब द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडातोलन कार्यक्रम
पीडीडीयू, परमार कटरा: द ट्यूशन ए लर्निंग हब में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आदर्श एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष महमूद कुरेशी,उपाध्यक्ष इलियास अहमद और सचिव शाहनवाज कुरैशी,सभासद रमेश चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से झंडातोलन किया गया तत्पश्चात बच्चों को स्वतंत्रता दिवस में आजादी के महत्व को समझा गया।

इस दौरान द ट्यूशन ए लर्निंग हब के वरिष्ठ शिक्षक कृष्णा श्रीवास्तव,विशाल,जयंती ने भी बच्चों को आजादी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड नं. 24 के सदस्य रमेश सिंह चौहान जी, नंद बॉक्सिंग अकादमी के संचालक कुमार नंदजी ने भी बच्चों को उत्साह-जोश के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।



