ब्रेकिंग न्यूज़

नौगढ़ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया सफल रेस्क्यू

चंदौली,यूपी:नौगढ़ क्षेत्र में रविवार को अचानक हुई तेज बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया। इसी दौरान राजदारी-देवदारी जलप्रपात से करीब 800 मीटर दूर चंद्रप्रभा बांध की ओर नदी में स्नान कर रहे तीन सैलानी तेज बहाव के बीच फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिव जी शर्मा और कांस्टेबल सतीश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों सैलानियों को नदी के तेज बहाव से सकुशल बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए सैलानियों की पहचान आनंद सिंह (22), निवासी चंदौली, अभिषेक जायसवाल (19), निवासी नदेसर वाराणसी और करण मौर्य (21), निवासी चौकाघाट वाराणसी के रूप में हुई है।रेस्क्यू के बाद सभी सैलानियों को आवश्यक प्राथमिक देखभाल दी गई और उन्हें सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button