380 विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज

चंदौली,यूपी: चंदौली से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। 380 विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।बूथ संख्या 121 के बूथ अध्यक्ष दिलीप सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलीप सोनकर के इस्तीफे के बाद अब क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।जब हमारी बातचीत दिलीप सोनकर से हुई तो उन्होंने इस्तीफे की वजह को लेकर कई अहम बातें बताईं।
दिलीप सोनकर ने बताया कि वह वर्ष 2013 से लगातार बूथ संख्या 121 के बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका कहना है कि इतने लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद ग्राम पंचायत सतपोखरी में विकास कार्यों को लेकर उनकी मांगों और बातों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।दिलीप सोनकर का आरोप है कि ग्राम पंचायत सतपोखरी में न तो विधायक निधि से, न सांसद निधि से और न ही किसी अन्य प्रकार की निधि से कोई कार्य कराया गया।उन्होंने बताया कि जब भी उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जरूरी कार्यों को लेकर अपनी बात रखी, उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया। लेकिन उनके मुताबिक, उन आश्वासनों को जमीन पर अमल में नहीं लाया गया।
दिलीप सोनकर का कहना है कि लगातार आश्वासन मिलने और काम न होने से वह काफी नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने आखिरकार बूथ अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे दिया।अब दिलीप सोनकर के इस्तीफे के बाद बड़ा सवाल यह है कि क्या यह महज एक बूथ अध्यक्ष का इस्तीफा है या फिर इसके पीछे क्षेत्रीय स्तर पर नाराजगी का कोई बड़ा संकेत छिपा है?फिलहाल, इस्तीफे के बाद 380 विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।



