ब्रेकिंग न्यूज़

चांधसी स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में झंडातोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

चांधासी, चंदौली: जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंधासी स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 78वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत,कविता, भाषण, ड्रामा प्रस्तुति दिया गया। इस दौरान जगदीश खरवार, मुकेश तिवारी,अशोक पाण्डेय,नूर आलम, विजय बहादुर पटेल उपस्थित रहे। जिनका अंगवस्त्र द्वारा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सम्मान किया गया।

जबकि विद्यालय के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा द्वारा झंडातोलन किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से शुरू होकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, ए मेरे वतन के लोगों जैसे गानों से शुरू होते हुए भारत के बेटे है हम, ओम नमः शिवाय, भारत हमको जान से भी प्यार है इत्यादि कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button