ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
चंदौली,कैलाशपुरी: 78 में स्वतंत्रता दिवस पर एक बहुत ही खूबसूरत कार्यक्रम श्री साईं पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया और यहां झंडातोलन स्कूल के निदेशक डॉ अनिल यादव ने किया तथा बहुत अच्छे प्रस्तुति बच्चों ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बहुत सारे भाषण हुए जो विषय केंद्रित थे। स्वतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर और जिसमें अंश सिंह, कनक सोनकर, श्रेया पाल, प्रिंस यादव, इत्यादि समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रिद्धि तिवारी एवं प्रिया शर्मा,शमा जैदी,शिवा यादव ने किया जबकि गिरीश सिंह,अमित यादव, रेखा जायसवाल, सरिता सिंह, रीता श्रीवास्तव, चंद यादव, श्रीमती सीमा पाण्डेय समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रिंसिपल राज कुमार जायसवाल ने किया।




