ब्रेकिंग न्यूज़

मुगलसराय कांग्रेस शहर कमेटी द्वारा हुआ झंडातोलन

पीडीडीयू,चंदौली: मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया, तत्पश्चात कांग्रेस जनो ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास मे स्वर्णाक्षरो मे अंकित है, जब हमारा देश अंग्रेजो की गुलामी मे जकड़ा हुआ था, तो 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। इस वजह से आज के दिन को राष्ट्रीय पर्व के रुप मे मनाया जाता है, कहा कि आज जरुरत है देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमे आजादी के शहीदो के पदचिन्हो पर चलने की।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता,नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, विजय गुप्ता,राकेश सिंह, संजय मिश्रा, हम्मीर शाह जायसवाल, तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट ,संगीता सिंह, अनवर सादात, मृत्युंजय शर्मा, रामसेवक पटेल,राकेश राज,शाबिर राईन,रामआश्रय शर्मा, मोहन गुप्ता, संजय पांडेय,शिवाधार, रितेक सिंह, मंटू शर्मा,अनील कुमार,गोलू,

अखिलेश यादव,अलियार गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन तारिक अब्बास ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button