खेल

डायनेमिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी वाराणसी की 2 खिलाड़ियों का चयन

यूपी: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 23 सितंबर 2026 को आशा भगवान बख्श सिंह महाविद्यालय, पुरा बाजार, अयोध्या में किया गया।

इस प्रतियोगिता में डायनेमिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी, वाराणसी की दो महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

दोनों खिलाड़ी संत भीखा दास राम जान पी.जी. कॉलेज, मोहाली, अयोध्या का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

1. चंचल सोनकर

पिता: श्री मुन्ना लाल सोनकर

पता: आदर्श कोटवा, सर्येमोहन, वाराणसी

2. इशिता मालवी

पिता: श्री अनूप मालवीय

अगस्त कुंडा, दशाश्वमेध, वाराणसी

दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन फरवरी 2027 में उदयपुर, राजस्थान में होगा।

डायनेमिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी, वाराणसी के कोच अज़हर खान और कोच निलेश यादव ने दोनों खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। कोचों ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण को दिया।एकेडमी के मैनेजर सैयद इमरान हुसैन ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि एकेडमी के लिए गर्व की बात है और दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button