प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने पर भी भाकियू टिकैत ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा।

चंदौली: 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने हर घर तिरंगा को सही मायनों में चरितार्थ करते हुवे, पूरे जिले में जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में रंगारंग बाइक तिरंगा यात्रा निकाली।। गांवों से होती हुई यात्रा हर ब्लाक क्रमशः नौगढ़, चकिया, सहाबगंज, नियामताबाद,चन्दौली, बरहनी,सकलडीहा,धानापुरचहनियां से मुख्यालय चन्दौली पहुंची। जहां डीजे के साथ सैकड़ो बाइक सवारों ने तिरंगा यात्रा क्रमशः बिछिया पैट्रोल पम्प से पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुवे,महेंद्र टेक्निकल कालेज से कमलापति चिकित्सालय से कचहरी होते धरना स्थल बिछिया पर पहुंचकर एक सभा किया। रास्ते मे राहगीरों और स्कूली छात्र छात्राएं रैली की वीडियो बनाते देखे गए। पूरा बाइक रैली तिरंगे से अटा पड़ा था। लोग भारतमाता की जय जय बोल रहे थे। लोग इस तिरंगा रैली से उत्साहित देखे गए। साथ ही जिला कार्यालय का भी उद्घाटन मुख्यालय पर किया गया।

मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि आज के दिन जेल से कैदी छोड़े जा रहे है, पर शासन प्रशासन लोगों को घरों में नजरबंद कर रहा।संगठन के पदाधिकारियों के घरों में बाइक यात्रा न निकालने की नोटिस दी जा रही। जबकि खुद मुख्यमंत्री ने बाइक तिरंगा यात्रा को लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही केंद्रीय मंत्रियों ने बाइक यात्रा दिल्ली में निकाली। पर जिले में शासन प्रशासन दमन की रीति पर चलकर तानाशाही अपना रहा। मंडल प्रवक्ता के घर रात 11 बजे से लेकर अगले दिन 4 बजे तक पुलिस का पहरा रहा। जैसे संगठन के लोग उग्रवादी है। मंडल प्रवक्ता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दिया कि अगर भविष्य में पुलिस किसी पदाधिकारियों के घर नजरबंद किया तो जिले के तनाम कार्यकर्ता थाने के अंदर धरना देंगे। थाने के अंदर पंचायत की जाएगी।वही जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी और कहा कि अभी भी देश पूर्ण रूप से स्वतंत्र नही है। सिर्फ देश मे पूंजीपति, लालफीताशाही और नेतावों को ही स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। आम नागरिक अभी भी अपने हक के लिए जूझ रहा। जबतक निचले पायदान के अंतिम ब्यक्ति तक आजादी नहीं पहुंच जाती, तबतक संगठन संघर्ष करता रहेगा। तभी सही मायनों में आजादी होगी और हमारे पूर्वजों का सपना साकार होगा। सत्ता की तानाशाही के विरुद्ध संगठन का संघर्ष सड़क पर जारी रहेगा।क्रमशः चकिया से तहसील अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, सहाबगंज से जिलासचिव सुल्तान,बरहनी से ब्लाक अध्यक्ष जीउत मौर्या,चन्दौली से ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सकलडीहा से ब्लाक उपाध्यक्ष राम लाल यादव,चहनियां से ब्लाक मीडिया प्रभारी रमेश यादव,धानापुर से ब्लाक अध्यक्ष जीउत पाल, नियामताबाद से अलाउद्दीन और मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने नेतृत्व किया। बाइक यात्रा में क्रमशः जिलाउपाध्यक्ष राम दुलारे कन्नौजिया और छोटे लाल चौहान मोछू, जिला मंत्री भोलई चौहान,कोषाध्यक्ष खिचडू चौहान, जिला मीडिया प्रभारी आनंद मौर्या,तहसील अध्यक्ष सदर कन्हैया और सकलडीहा तहसील अध्यक्ष श्रवण मौर्या,ब्लाक संगठन मंत्री धानापुर दशरथ राम,
अंगद मौर्या,सरवन गौतम,सहेंद्र, जवाहिर शर्मा,शंभु गुप्ता,डॉ राजीव मौर्या,सुरेश,सुधारविश्वकर्मा, चंद्रशेखर मौर्या, हीरा, जवाहिर, कमल गुरुजी, राजेश सेठ, हंशराज,छोटू यादव,छोटू मौर्या, राहुल,नियाजुद्दीन,राहुल, नीतीश,बाबू विश्वकर्मा,राजकुमार,कृष्णअनंद,उदयनारायण, बीरेंद्र, सुरेंद्र चौहान,नीरज चौहान, छोटू, रूपनारायण,प्रमोद, बब्बर, रामनरायन यादव, नितेश आदि आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान और संचालन मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने किया।



