खेल

11 अक्टूबर को होगा वाराणसी में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता

वाराणसी,यूपी: जिले में किक बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने, युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने तथा उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 4th जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को J.N.M. College, Khushal Nagar, Varanasi में किया जाएगा।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों एवं प्रशिक्षण संस्थानों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला किक बॉक्सिंग संघ, वाराणसी द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था एवं संचालन की देखरेख किक बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की जाएगी।आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना तथा वाराणसी में किक बॉक्सिंग खेल के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button