ब्रेकिंग न्यूज़

चौसा का लाडला अविनाश पहलवान बना सिनियर कुश्ती महिला नेशनल टीम के कोच

बिहार,बक्सर,चौसा: अविनाश पहलवान बिहार का वह पहलवान जो राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका हैं जो मूल रूप से बक्सर जनपद के चौसा निवासी हैं। इनका चयन 16 अगस्त से 18 अगस्त तक हरियाणा के रोहतक में अंडर 23 सीनियर फ्री स्टाइल,ग्रीको रोमन वूमेन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बिहार महिला कुश्ती टीम का कोच के रूप में चयन किया गया है। पहली बार सीनियर वूमेन कुश्ती प्रतियोगिता के कोच के रूप में चयन होने पर अपने लाडला अविनाश पहलवान का चयन होने पर चौसा निवासियों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।

अविनाश के छोटे भाई नगर पंचायत चौसा उप चेयरमैन प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी तथा जिला कुश्ती संघ बक्सर के सचिव विकास राज ने बताया कि अविनाश पहलवान इससे पहले भी सर्विसेज टीम आर्मी के तीनों सेनाओं के कंडीशनर कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं।

2016 में वर्ल्ड आर्मी चैंपियनशिप, 2019 में बिहार कुमार तथा यूथ आइकॉन अवार्ड दिल्ली,2023 में सर्विसेज के नेशनल गेम्स कंडीशनर कोच गोवा तथा नेशनल गेम्स कंडीशनर कोच जयपुर 2023 में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इस अवसर पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह,बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, बक्सर कुश्ती संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, बक्सर कुश्ती संघ सचिव विकास राज,भारतीय कुश्ती पद्धति बिहार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, रिजवान खान,पप्पू शेख,मुस्तफा अंसारी, टुनटुन पाण्डेय,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि काजू मिश्रा,नंदन चौधरी,शैलेश कुशवाहा, गोलू दुबे,छोटेलाल चौधरी,राम बाबू,कृष्ण गुप्ता,बिनोद,बिपिन बिहारी व अन्य नगर वासियों ने बधाई दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button