ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वांचल खेल संघ द्वारा पीएसए इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप का उद्दघाटन

वाराणसी,यूपी: पूर्वांचल खेल संघ द्वारा आयोजित आज दिनांक 16 अगस्त 2024 को सनबीम स्कूल वरुणा के तरण ताल में PSA इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि हर्ष मधोक, मानद निदेशक, सनबीम ग्रुप ऑफ़ एज्युकेशनल इंस्टिट्यूट के कर कमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमृता बर्मन, निदेशक, सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एवं डॉ. अनुपमा मिश्रा, प्रधानाचार्य, सनबीम स्कूल वरूणा की उपस्थिति रही। चैंपियनशिप में आये सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन की कड़ी में क्रीड़ा भारती की ओर से काशी प्रान्त अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष पवन सिंह की भी मौजूदगी रही। चैंपियनशिप में जिले के 12 स्कूलों से लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमे विभिन्न इवेंट्स के 70 से ज्यादा प्रतिभागियों को पदक एवम प्रमाण पत्र से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियो के द्वारा पुरस्कृत किया गया, बाकी के अन्य इवेंट्स के प्रतिभागियों को कल 17 अगस्त को किया जाएगा।

उद्दघाटन के इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, कोच, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का स्वागत PSA के सचिव आनंद पाठक ने किया एवम कार्यक्रम का संचालन मनीषा रानी ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button