ब्रेकिंग न्यूज़
थाना प्रभारी सहाबगंज ने भाकियू टिकैत के साथ की मीटिंग

चंदौली,सहाबगंज: थाना प्रभारी सहाबगंज व पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी गाइड लाइनों के के तहत भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमो को लेकर संगठन के तमाम पदाधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग का मुद्दा सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर था।कई दिनों से संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच तनाव का माहौल बन गया था। संगठन की तरफ से पुलिस प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए जा रहे थे। इन सब बातों को लेकर चर्चा की गई।मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने किया। मीटिंग में जिला मंत्री भोलई, कृपाशंकर पटेल, शाह फैजल खान, ,उदयनारायण सिंह,विशांल चौहान,प्रमोद चौहान, राकेश,त्रिपुरारी यादव, बीरेंद्र,प्रमोद चौहान, मेवा आदि आदि मौजूद रहे।




