मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में हुआ राखी मेकिंग कंपटीशन

मनोहरपुर,चंदौली: जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बाईपास रेमा मोड़ स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा-1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बालिकाओं के साथ-साथ बालकों ने भी इस राखी मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें कक्षा 1 से श्रुति भारती, कक्षा 2 से समृद्धि सोनकर,कक्षा 3 से आमीन, कक्षा 4 से अंशिका,कक्षा 5 से अनन्या शर्मा,कक्षा 6 से साहिल,कक्षा 7 से अंजली यादव,कक्षा 8 से नेहा कुमारी,कक्षा 9 से आशीर्वाद कुमार,कक्षा 10 से अमृता कुमारी तथा कक्षा 11 एवं 12 से श्वेता गोस्वामी प्रथम स्थान पर रहे।

जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश ने कहा कि द्वितीय स्थान पर आने वाला भी विजेता होता है लेकिन उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा होनी चाहिए। विद्यालय के प्रिंसिपल चंदन कुमार ने बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर किया जाता है। इस दौरान राखी मेकिंग कंपटीशन के दौरान पूजा विश्वकर्मा,जया कुमारी,अभव्या चौबे,संग्राम बहादुर सराबोनी पाठक,अमित कुमार इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।



