ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य मंत्री आरपी कुशवाहा का पीडीडीयू नगर के अमोघपुर में हुआ स्वागत

अमोघपुर,चंदौली: जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित अमोघपुर गांव में उज्जवल भविष्य सेवा संस्थान के द्वारा एक बैठक के दौरान सुजीत सिंह के आवास पर उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ लि. लखनऊ के अध्यक्ष एवं प्रभारी 75 लोकसभा गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री माननीय राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात की जिसमें जनपद चंदौली के नगर पालिका क्षेत्र के लोगों का मन टटोला आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तथा संगठन की मजबूती व सरकार को मजबूत बनाने का भी मंत्र दिया।

इस दौरान सर्वप्रथम सुजीत सिंह व पिता पतिराम ने राज्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा का अंग वस्त्र-मोमेंटो के द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात चंदौली बॉक्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विनता अग्रहरि ने भी अंग वस्त्र देकर स्वागत की।इस दौरान पवन तिवारी,शीला यादव, विदित श्रीवास्तव,पूनम यादव,फिरोज खान,रोहित गुप्ता,राजेश सिंह,अभिषेक सिंह,धर्मेंद्र पासवान,संगीता सिंह,सभासद रमेश चौहान,सभासद अजीत मौर्य,सविता भूषण,चंदौली बॉक्सिंग संघ व स्पोर्ट्स असोसिएशन ऑफ चंदौली के जिलामहासचिव कोच कुमार नन्दजी ने भी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा का गुलदस्ता,पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र के द्वारा स्वागत किया।

इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त आरपी कुशवाहा के साथ आए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सरफराज पहलवान ने उपस्थित लोगों का अंग वस्त्र के द्वारा सम्मान करते हुए उनके हौसले को बढ़ाया। इस दौरान युवा भारतीय मंच के अध्यक्ष प्रताप चौबे,रोहित यादव,शुभम इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button