ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वांचल खेल संघ द्वारा सनबीम स्कूल वरुणा के तरण ताल में PSA इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप

वाराणसी: पूर्वांचल खेल संघ द्वारा आयोजित दिनांक 17 अगस्त 2024 को सनबीम स्कूल वरुणा के तरण ताल में PSA इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन का समापन मुख्य अतिथि अंतरास्ट्रीय तैराक नन्द लाल और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ से संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। समापन के इस अवसर पर अतिविशेष अतिथि के रूप में राव IAS कोचिंग संस्थान (वाराणसी व प्रयागराज) के निदेशक अजीत प्रकाश श्रीवास्तव की भी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान PSA के सचिव आनन्द पाठक और PSA हॉकी अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।

चैंपियनशिप का आयोजन कुल चार वर्ग 11 वर्ष, 14 वर्ष, 17 वर्ष एवम अंडर 19 वर्ष बालक बालिका दोनो वर्ग में किया गया जिसमें जिले के 12 स्कूलों के 160 से भी ज्यादा बच्चों ने 13 इवेंट में प्रतिभाग किया। सभी पदक धारियों को पदक एवम प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि अंतरास्ट्रीय तैराक नंदलाल और विशिष्ट अतिथि सर्वेश पांडेय और अजीत प्रकाश के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

चैंपियनशिप को सुव्यवस्थित सफल आयोजन के लिए सनबीम स्कूल के खेल विभाग की अध्यक्ष मनीषा रानी को पूर्वांचल खेल संघ (PSA) की तरफ से अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

चैंपियनशिप में आये सभी अतिथियों, अभिभावकों, कोच, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद एवम तैराकी के चैंपियनशिप के आयोजन की स्वीकृति देने के लिए डॉ दीपक मधोक, (अध्यक्ष – सनबीम शैक्षिक संस्थान) को विशेष आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए “सभी खेले सभी प्रतिभाग करें” का संदेश PSA के सचिव ने दिया जिससे स्वस्थ्य समाज की नींव को मजबूती मिले।

समस्त कार्यक्रम का संचालन मनीषा रानी ने किया और संयोजक दिनेश कुमार रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button