यूपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन डीआरएम कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

पीडीडीयू जंक्शन,यूपी: 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन डीआरएम कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया जबकि सीनियर कमांडेंट जतिन विराज भी साथ मे उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के बाद आरपीएफ के पलटन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विभिन्न रेलवे पदाधिकारी की मौजूदगी में परेड की सलामी ली गई। परेड का नेतृत्व सीनियर इंस्पेक्टर राज किशोर कछवाहा ने किया। इस दौरान महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष मीनाक्षी ने प्रेमचंद मंडल हिंदी पुस्तकालय को पुस्तक प्रदान की।

इस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्लांट डिपो कारखाना में मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन,असिस्टेंट कमांडेंट संजय तिवारी,आरपीएफ पोस्ट पर निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत,जीआरपी में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह,मेजर अमरेंद्र सिंह प्रिंसिपल रेलवे स्कूल इत्यादि पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के समय उपस्थित रहे।



