साहित्य संस्था द्वारा बनारस में ओपन माइक में नमिता नज्म की गायन प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

वाराणसी: साहित्य संस्था द्वारा हर महीने की तरह इस महीने भी ओपन माइक का आयोजन रवींद्रपुरी स्थित मैक इंस्टिट्यूट में किया गया जिसमें शहर के नए रचनाकारों ने अपना काव्य पाठ किया जिनमें आर्यन मिश्रा, आशुतोष पांडेय,हिमांशु सिंह,डॉक्टर स्मिता, वरिष्ठ साहित्यकारा डॉक्टर नमिता नज़्म,ऋषभ गुप्ता आदि रचनाकारों ने अपना काव्य पाठ किया बोर्ड मेंबर के रूप में डॉक्टर दिनेश कुमार जी, डॉ वी के मिश्रा जी, श्री शशि प्रकाश जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन देवरिया से पधारे शिवकुमार मिश्र जी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में सनातनियों के लिए कार्य कर रही संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम के अध्यक्ष डॉ सचिन सनातनी जी ने किया साहित्य संस्था के अध्यक्ष और प्रसिद्ध युवा कवि सूरजमानी जी ने बताया कि उनकी यह संस्था हर वर्ष बड़े आयोजन रचनाकारों के लिए करती आती है और हर महीने शहर के नए रचनाकार जो कविता लेखन हास्य करते हैं उनको एक मंच देने का कार्य हर शहरों में पिछले 6 सालों से करती आ रही है।




