ब्रेकिंग न्यूज़
अलीनगर सकलडीहा मोड़ रोड स्थित सोमवारी पर शिव मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

अलीनगर,चंदौली: सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर अलीनगर सकलडीहा रोड स्थित कावरियां सेवा संघ व श्री पुष्पेश्वर महादेव द्वारा शिव मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में भगवान शंकर का प्रसाद चखा। शिव मंदिर के भव्य श्रृंगार भी की गई थी जहां भक्तों ने पूजा – अर्चना की।

कमेटी के अध्यक्ष अनूप पाण्डेय ने बताया कि विगत 9 वर्षों से भव्य रूप से पूजा कर भंडारे का आयोजन होता आ रहा है।
इस दौरान कमेटी के अन्य सदस्यों में शंकर तिवारी,धर्मेंद्र यादव,संजू सिंह, गुंजन शर्मा, भरत,पिंटू, आर. एन.भारद्वाज,अभिषेक सिंह, अखिलेश,सूरज,राम इंटरप्राइजेज,विजय पाल इत्यादि कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



