ब्रेकिंग न्यूज़
सावन के अंतिम सोमवारी पर उज्जवल भविष्य सेवा संस्थान के द्वारा हुआ केला वितरण

पीडीडीयू,चंदौली: सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर उज्जवल भविष्य सेवा संस्थान के द्वारा अलीनगर – चकिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास कांवरियों के लिए केला वितरण की व्यवस्था की गई थी। रास्ते में जा रहे हैं कांवरियों को संस्था के द्वारा केला वितरण किया गया।

इस दौरान संस्था के सचिव सुजीत सिंह, अध्यक्ष सुनीता मिश्रा,उपाध्यक्ष विनीता अग्रहरी,महामंत्री शीला यादव, एवं पवन तिवारी,विदित श्रीवास्तव,अमरनाथ राय,रोहित गुप्ता, डॉक्टर मनीषा,विनीता,कुमार नन्दजी(जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन:सचिव/कोच)इत्यादि संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



