ब्रेकिंग न्यूज़
उप निरीक्षक हेमंत ने पैसा सहित गिरा पर्स ब्यक्ति को लौटाकर,उसके रक्षाबंधन पर दी खुशियां

*पीडीडीयू,चंदौली:* रविवार सायं काल कांवरियों के सुरक्षा में मुस्तैद रहने के बाद भी चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी उप निरीक्षक हेमंत कुमार यादव द्वारा एक व्यक्ति का खोया हुआ पैसा सहित पर्स खोज कर उक्त व्यक्ति को लौटाया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अमोघपुर निवासी जिसका नाम चंद्रशेखर पुत्र बसंत लाल था जिसने रक्षाबंधन त्यौहार की तैयारी हेतु टोटो से मार्केट गया उसी दौरान उसका पर्स रास्ते में गिर गया। उक्त व्यक्ति थके हारे मायूस होकर घर चला गया। उप निरीक्षक हेमंत कुमार यादव ने रास्ते में उक्त पर्स को देखा तो उसमें आईडी होने के चलते उस आईडी के आधार पर उसको बुलाकर 2960 रुपए सहित पर्स लौटाया जिसे पाकर चंद्रशेखर के चेहरे पर मुस्कान आ गई उप निरीक्षक हेमंत यादव धन्यवाद करते हुए कहा की “आपके चलते हमार त्योहार अच्छा से मनी”।



