ब्रेकिंग न्यूज़

भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी को पुलिस प्रशासन ने किया डिटेन

चंदौली: भारत बंद के आह्वान को देखते हुवे, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा,उत्तर प्रदेश के बॉडी मेम्बर और भारतीय किसान यूनियन,टिकैत के नेता मणि देव चतुर्वेदी को पुलिस प्रशासन सकलडीहा द्वारा द्वारा दिनांक- 18 अगस्त से उनके आवास ग्राम धरहरा में डिटेन किया हुवा है। किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संविधान ने आम नागरिको को ये अधिकार दिया है कि लोकतंत्र में अपनी बात धरना,प्रदर्शन,रैली और आंदोलन आदि आदि के माध्यमों से शांतिपूर्वक ढंग से अपनी बात कह और रख सकता है। ऐसे तरीके सरकार का ध्यान खींचने का काम करते है। वर्तमान सरकार जैसे किसी तानाशाह की सरकार जैसा काम कर रही है।सरकार के विचारों का विरोध करना कोई देश द्रोह नहीं है।

ये देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है कि अगर सरकार की नीतियां ठीक नही लग रही तो उसका विरोध कर सकती है। पर वर्तमान सरकार नागरिकों के अधिकारों को ताक पर रखते हुवे,दमन की नीति अपना रही है। आज निश्चितरूप से खतरे में है। उसी अध्याय में मुझे 3 दिन से मेरे आवास पर ,21 अगस्त तक के लिए सरकार के इशारे पर,पुलिस प्रशासन ने डिटेन किया हुवा है।जो ब्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन है। लेकिन अमनपसंद संगठन इसका पुरजोर विरोध करता रहेगा। भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्या के साथ साथ आम आदमी के हक हूकूफ की लड़ाई भी सड़क से संसद तक राकेश टिकैत के नेतृत्व में लड़ने का काम करता करेगा। जल्द ही युनियन जिले की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का काम करेगा। जब तक मांगे नही पूरी होंगी,तब तक धरना चलता रहेगा, चाहे कई साल क्यों न लग जाय।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button