ब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण फैसले के विरोध में भारत बंद आंदोलन का असर चंदौली में भी देखने को मिला

चंदौली: सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण तथा क्रिमी लेयर को लेकर एक कानून पारित किया गया।जिसके विरोध में तथा इस कानून को वापस लेने के लिए बहुजन समाज पार्टी के दिशा निर्देश तथा उसके अगुवाई में पूरे भारत में भारत बंद आंदोलन आयोजन किया गया तथा सभी जिले एवं प्रदेशों में माननीय राष्ट्रपति को पत्र द्वारा इस कानून को वापस लेने के लिए निवेदन किया गया।

समस्त जिला के बसपा प्रतिनिधि(पदाधिकारी) अपने-अपने जिला में जिलाधिकारी को यह पत्र सौपा। इस दौरान जनपद चंदौली में भी बसपा के अगुवाई में सभी कार्यकर्ता तथा समर्थकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौपा।

इस आंदोलन में बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान,पूर्व जिला अध्यक्ष छोटू भारती,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार तथा कार्यकर्ताओं में अविनाश लखन, गुड लक भारती, धीरज चौधरी टाइगर,अजय चौधरी, मनीष कुमार समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button