डालिमस स्कूल संघति के प्रांगण में जन्माष्टमी से पूर्व बच्चों द्वारा मनमोहक राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण

संघती,चंदौली: डालिमस स्कूल संगति के प्रांगण में जन्माष्टमी का त्योहार बच्चों के द्वारा मनमोहक राधा कृष्ण का स्वरूप धारण करके बड़े हर्ष उल्लास के साथ 24 अगस्त को मनाया गया । यह त्यौहार राधा कृष्ण की लीला और हमारे सामाजिक परंपरा को दर्शाते हुए बच्चों के अंदर आपसी लगाव एवं प्रेम की भावना को जगाता है । यह कार्यक्रम यह दर्शाता है कि हमारे बच्चे कितने होनहार है जिन्होंने उत्सुकता से इस त्यौहार को मनाया और डालिमस परिवार इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का कार्य निरंतर करता रहता है। राधा कृष्ण की मनमोहक रूप एवं जोड़ी को देखकर सभी उपस्थित दर्शकगण बच्चों की इस प्रयास को खूब सराहा। बच्चों द्वारा मनमोहक प्रदर्शन लोगों को तालियां बजाने के लिए बाध्य कर रहा था। प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों को पुरस्कार एवं बधाई दी गई ।

प्रिंसिपल ज्ञान प्रकाश के अलावा शिक्षकों में निहारिका, प्रतिमा,सुरभि,प्रीति,सोनाली,घनश्याम,जावेद इत्यादि उपस्थित रहे



