ब्रेकिंग न्यूज़

मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा स्टेशन मास्टर को गोली मारने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली जनपद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे के दिशानिर्देशनुसार,अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार पीडीडीयू नगर आशुतोष के पर्यवेक्षण में ,प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम व सर्विलांस/स्वाट प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा व टीम के सहयोग से स्टेशन मास्टर को गोली मारने वाले साजिशकर्ता अभियुक्तगण रमेश केसरी,मनीष सिंह,कृष्ण कुमार पर विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस।

चंदौली पुलिस के अनुसार जानकारी में 21 अगस्त को रात्रि 12:30 बजे हमीदपुर में सड़क पर वीरेंद्र कुमार वर्मा पुत्र अच्छेलाल वर्मा गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा हमीदपुर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसमें वादी मुकदमा के ताहिर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ एवं नामित अभियुक्त रमेश केसरी निवासी अदलहाट मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया जिसे पूछताछ करने के बाद परिचित कृष्ण कुमार निवासी जीवनाथपुर मुग़लसराय व मनीष सिंह निवासी अदलहाट मिर्जापुर का नाम प्रकाश में आया जिसने बताया कि चंदौली से प्लान करके स्टेशन मास्टर बिरेंदर कुमार को गोली मरवाया था क्योंकि वह जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करता था जो बिस्किट, नमकीन,चाय पानी का स्टाल लगाता है।

ट्रेन के सवारी उतरने पर उसके स्टॉल से अच्छी बिक्री हो इसके लिए वह चाहता था की ट्रेन इस प्लेटफार्म पर रुके जिस पर स्टाल है जिसके लिए वेंडर रमेश केसरी द्वारा स्टेशन मास्टर वीरेंद्र को धमकाया गया था एवं स्टेशन मास्टर द्वारा भी ट्रेन को उसके मन मुताबिक प्लेटफार्म पर रोकने के नाम पर पैसे की मांग बढ़ाकर कर रहा था जिससे वेंडर रमेश केसरी काफी नाराज था और स्टेशन मास्टर को क्षति पहुंचने के लिए उसने अपने पूर्व परिचित कृष्ण कुमार जीवनाथपुर निवासी व मनीष सिंह मिर्जापुर निवासी जो की अपराधिक प्रवृत्ति के हैं से बात करके पैसा देकर इसमें स्टेशन मास्टर बीरेंदर कुमार वर्मा को गोली मारने के लिए कहा था जिसमें दोनों अभियुक्त तैयार हो गए एवं ड्यूटी से घर जाते समय हमीदपुर गांव में सड़क पर गोली मार दी थी।

इसके बाद 24 अगस्त रात्रि करीब 9:05 (21:05) पर थाना क्षेत्र सैय्यदराजा धरौली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे पूछताछ कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

पुलिस टीम में पूजा कौर चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर थाना मुगलसराय, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह,रामानंद यादव,प्रेम प्रकाश यादव, मंटू सिंह,सुभाष सिंह,सहजानंद चौधरी, कांस्टेबल नीरज मिश्रा,अजीत सिंह,मनीष कुमार,गणेश तिवारी, मनोज यादव की मौजूदगी रही अभियुक्तों की गिरफ्तारी में।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button