ब्रेकिंग न्यूज़

विनीता अग्रहरि बनी महिला इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष

पीडीडीयू,चंदौली: समाजसेवी तथा चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेविका बिनीता अग्रहरी को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई जिसकी घोषणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर 380 विधानसभा विधायक रमेश जायसवाल ने किया।

विगत कई वर्षों से समाज में लगातार गरीब एवं सहायकों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले विनीता अग्रहरि को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला इकाई बनाए जाने पर लोगों में काफी उत्साह था।विभिन्न लोगों ने दूरसंचार यंत्र सोशल मीडिया, कॉल इत्यादि के माध्यम से बधाई देना शुरू किया।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन का चंदौली तथा चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन महासचिव कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि विनीता अग्रहरि समाज के जरूरतमंद इंसान की मदद तो करती ही है, साथ ही साथ खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं।

अनिल अग्रहरि ने बताया कि विनीता अग्रहरि की उपलब्धि से हम सभी लोग गौरवांवित है।समाज सुरक्षा में महिलाओं का योगदान जरूरी है।

वही नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विनीता अग्रहरि ने कहा की जिम्मेदारियां का ईमानदारीपूर्ण निर्वहन करूंगी। समाज के भलाई के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी और मैं सभी अपने शुभचिंतकों को आभार प्रकट करता हूं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button