अमोघपुर गांव का रोड बना तालाब,बच्चे मैलायुक्त पानी से होकर जाते स्कूल,सर्पदंश का भी डर सताता

पीडीडीयू,चंदौली: अमोघपुर गांव का रोड बना तालाब पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अमोघपुर गांव का रोड अपने असफलता पर रोना रो रही है।ग्रामवासी मैलायूक्त घुटने भर पानी में चलने को मजबूर तो विद्यालय जाते वक्त सापों के काटने का डर सताता है बच्चों को।
इसके कई कारणों में एक प्रमुख कारण एक साइड का रोड अमोघपुर को जोड़ती है तो वहीं रोड दूसरी तरफ अलीनगर वार्ड को जोड़ती है जिसके बीच में अमोघपुर गांव की जनता को नरकीय जीवन जीने के लिए आपस में समझौता करना पड़ता है।
लोगों का कहना था की अमोघपुर गांव हो या नगर पालिका दोनों के जनप्रतिनिधियों से हमलोंग मदद की गुहार लगाकर थक चुके हैं लेकिन मिला तो केवल आश्वासन का प्रसाद।
कई बार तो नए जगह पर मकान बनाने के चलते नए निवासी होने का प्रकोप भी झेलना पड़ता है। वो तो शुक्र है विधायक रमेश जायसवाल की पहल से 350 जो सड़क बन गई जिससे उतनी दूरी तक दिक्कत नही होती परंतु रोड खत्म होते ही अन्य ग्रामवासियों को अपने बच्चों को पीठ पर लेकर स्कूल या मेन रोड पर जाना पड़ता है।
इसके बाद लोगों ने एकजुट होकर घंटो घुटने भर पानी में मडराते रहे की कोई जनप्रतिनिधि इस रास्ते से गुजरे तो अपनी आपबीती बताई जाए परंतु किसी जनप्रतिनिधि के नहीं आने पर लोगों ने सड़क पर पानी जमाव वाले सड़क पर खड़े होकर जनप्रतिनिधियों का विरोध किया। लोगों का कहना था कि यह पानी बरसात के अलावा घरों से निकलने वाले मैलायुक्त गंदगी का पानी है जिसमें हम लोग को आना जाना पड़ता है तो किसी ने बताया कि इसमें सांपों का भी आने जाने से सायंकाल अंधेरे में डर बना रहता है तो इसी रास्ते में पूजा पब्लिक स्कूल है जहां अक्सर विद्यालय में शिक्षा लेने आने वाले बच्चे गिर जाते है जो स्वस्थ समाज के भविष्य होते है।

सोनाराम विश्वकर्मा,महानंद पटेल, अजय मिश्रा,विनोद विश्वकर्मा, सुबोध विश्वकर्मा,उमेश कुमार, संतोष खरवार,त्रिलोकी नाथ,मुन्ना चौहान,संध्या यादव,रिंकू देवी, सुनीता देवी,तृप्ति,मंजू यादव,सुमित्रा देवी,कुमार नन्दजी(जिलामहासचिव/कोच:बॉक्सिंग संघ एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली) इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे।



