भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर मंडल की सदस्यता कार्यशाला पोद्दार भवन में संपन्न

पीडीडीयू,चंदौली: कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा चंदौली के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को महापर्व के रूप में मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर जाकर लोगों को केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं क़एवं विचारधारा को बताते हुए लोगों से भाजपा की सदस्यता दिलाएँ। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ी राजनैतिक दल बना था इस बार उस लक्ष्य को पार करना है इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार रहे।

मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि दीनदयाल नगर मंडल पूरे जनपद मे सदस्यता अभियान में शीर्ष पर रहेगा। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक सौरभ चंद्रा एड , भरत चौहान, किरण शर्मा, अनिल गुप्ता गुडू, रंजन शाह, सुनील श्रीवास्तव, इकबाल अहमद राजू, आलोक सिंह, लक्ष्मण जायसवाल, सुधीर घोष, बुल्लू यादव, राजीव गुप्ता, अशोक सोनकर ‘तिलक’, मालती गुप्ता, आराधना गुप्ता, प्रियंका तिवारी, विकाश वर्मा, पवन गुप्ता, सौरभ जायसवाल, प्रभुनारायन यादव, राजेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहा।



