रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम बाबा ने किया निरीक्षण

चंदौली,चहनियां: रामगढ़ स्थित मठ में 1 से 3 सितंबर को अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी जन्मोत्सव समारोह है । कार्यक्रम से पूर्व पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी ने मठ में सर्वप्रथम बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया । तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर रंगरोपन,मंच,मठ आदि का निरीक्षण किया । कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से कार्यक्रम के बारे में जानकारी लिया । इस दौरान सिद्धार्थ गौतम राम बाबा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा । इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है । शासन प्रशासन स्तर पर भी तैयारी चल रही है । पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम बाबा ने जन्मोत्सव को लेकर मठ ,कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण किया । वही कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से कार्यक्रम के रूप रेखा के बारे में जानकारी लिया ।
इस दौरान प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह,कार्यक्रम मंच संचालन धनंजय सिंह,क्रीं कुंड महिला संगठन अध्यक्ष रूबी सिंह,मेजर अशोक सिंह,पंकज पाण्डेय,अशोक मौर्या, दिनेश सोनकर,मुकेश साहनी आदि उपस्थित थे ।



