ब्रेकिंग न्यूज़

चंदौली खेल महोत्सव 2024 के 7वां वर्ष आर्म रैसलिंग व रोप स्किपिंग प्रतियोगिता।

चंदौली: खेल महोत्सव 2024 में स्किपिंग तथा आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता हुई

चंदौलीस्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा जगत फाउंडेशन के तत्वाधान में चंदौली खेल महोत्सव 2024 में आर्म रेसलिंग तथा स्किपिंग खेल का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अलीनगर सकलडीहा रोड स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में रोप स्किप्पिंग तथा कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा जिला खेलजगत फाउंडेशन के जिलामहासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में संपन्न हुई स्किपिंग प्रतियोगिता की है विजेता सीनियर बालिका वर्ग में अनुष्का गोल्ड मेडल, आकांक्षा सिल्वर मेडल,यक्षिता पटेल ब्रॉन्ज मेडल जीती।

जूनियर बालिका वर्ग में शिवांगी तिवारी गोल्ड मेडल,रोली यादव सिल्वर मेडल,अनामिका यादव ब्रॉन्ज मेडल जीती।

बालक वर्ग में शोभित तथा वैभव तिवारी ने गोल्ड मेडल, आर्यन यादव सिल्वर मेडल जबकि राज यादव ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे को कम से कम एक खेल में अवश्य प्रतिभा करना चाहिए ताकि उनके स्वस्थ मस्तिष्क व स्वस्थ शरीर दोनों का विकास हो सके। इस दौरान प्रिंसिपल अनिल मौर्य, वॉइस प्रिंसिपल प्रकाश मंडल इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

filter: 101; fileterIntensity: 0.8; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

जबकि आम रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कैलाशपुर स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल में हुआ जिसमें सीनियर ग्रुप में अंश सिंह, अजय यादव गोल्ड मेडल,अनिकेत यादव सिल्वर मेडल, आयुष जायसवाल व अंकित यादव ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

जूनियर वर्ग में विजय यादव गोल्ड ,प्रियांशु सिल्वर, रवि कुमार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।

सीनियर बालिका वर्ग में शगुन सिंह एवं खनक सोनकर गोल्ड,अनु यादव सिल्वर,भावना यादव ब्रॉन्ज़ मेडल जीती।

जूनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी चौहान गोल्ड,शिवांगी सिंह सिल्वर,खिज़रा जावेद और सारिका पाल ब्रॉन्ज मेडल जीती।इस कार्यक्रम के आब्जर्वर के रूप में अमन चौहान रहे।

श्री साईं पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने सभी विजेताओं को बधाइयां और हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल राजकुमार जायसवाल तथा रिद्धि तिवारी, प्रिया शर्मा, अमित यादव, रेखा जायसवाल, गिरीश सिंह,सरिता सिंह,रीता श्रीवास्तव, सीमा पाण्डेय इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button