पूर्व सपा सांसद रामकिसुन आरजेडी जिलाध्यक्ष के घर मिलने पहुँचे

चंदौली,यूपी: चंदौली के राजनीतिक गलियारों से एक बार फिर कुछ उलटफेर की सुगबुगाहट मिलने की किरणें दिखी जब समाजवादी पार्टी चंदौली के पूर्व सांसद रामकिसुन यादव जब रात्रि भोजन पर युवा भारतीय मंच के संरक्षक तथा आरजेडी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव देवता से मिलने घर पहुँच गए जहाँ सुनील देवता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
चंदौली राजनीतिक के चाणक्य के रूप में राजनीतिक सतरंज के बादशाह पूर्व सपा सांसद रामकिसुन जब रात्रि समय किसी अन्य दल आरजेडी के जिलाध्यक्ष से मिलने उसके घर पहुँचने की बात तो राजनीतिक में उथल-पुथल होने की संभावनाएं को जागृत तो करेगी ही। क्योंकि इसबार पूरी तैयारी के बावजूद लोकसभा चुनाव में विजय रथ पर जो चढ़ने का जो मौका ना मिला।
लेकिन पूर्व सपा सांसद ने बताया कि ये हमारे लोग है इनलोगों की हमसे शिकायत थी कि सांसद जी मिलने नहीं आते इसलिए मैं इस नाराजकी को खत्म कर अपनों से मिलने आया हु।
पत्रकारों से रूबरू होने पर पूर्व सपा सांसद रामकिसुन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में केवल लॉलीपॉप दिखाया जाता,कोई रोजगार नही है युवाओं केलिए, बहन बेटियों में डर का महौल है।जनता अब आने वाले चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी एवं समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस दौरान आसिफ मेराज,दिलीप पहलवान,केसर पहलवान, विशाल यादव,अजय यादव,संदीप यादव,राजा यादव,राजकुमार,प्रमोद दीवान, जितेंद्र पार्षद,संजय पाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं पूर्व सांसद का माल्यार्पण व अंग वस्त्र द्वारा स्वागत किया।



