ब्रेकिंग न्यूज़

जीआरपी ने 60 टच मोबाईल के साथ प्लेटफार्म पर चोर को किया गिरफतार

चंदौली,यूपी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से जहां पर जीआरपी टीम को मिली बड़ी सफलता। जीआरपी पुलिस द्वारा एक मोबाइल चोर को विभिन्न कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल के साथ पकड़ा।

पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजनीश राम इकबाल चौधरी उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई है जो बिहार के मोतिहारी जिले के पचपकरी झिटकाही का निवासी है जिसे 60 मोबाइल फोन के साथ प्लेटफार्म नंबर 1/2 पर पकड़ा गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि अपने आसपास के क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी कर पश्चिम बंगाल में बेचकर धन अर्जित करता था। इन फोन की कीमत लगभग 13 लाख बताई जा रही है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button