ब्रेकिंग न्यूज़

सुल्तानपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित

सुल्तानपुर,यूपी: 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुल्तानपुर के एक स्थानीय पर्यावरण पार्क में बॉक्सिंग खेल का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रुद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि आशीष सिंह,शुभेंद्र वीर सिंह,ज्योति उपाध्याय और बृजेश शर्मा रहे।

मिनी बॉक्सर भार वर्ग के 25 से 28 में वैभव शर्मा गोल्ड,दिव्यांश सोनी सिल्वर, बालिका भार वर्ग में अपूर्वा और दीप्ति गोल्ड मेडल, 40 से 42 भार वर्ग अविरल गोल्ड,आभास और शौर्य सिल्वर मेडल जीता जबकि सब जूनियर भार वर्ग 36 से 38 निखिल गोल्ड,बाल मुकुंद और सार्थक सिल्वर मेडल, 50 से 52 नैतिक विक्रम गोल्ड ,शास्वत उदय सिल्वर मेडल जीता।जूनियर भार वर्ग 54 से 57 युवराज गोल्ड, शेखर भट्ट सिल्वर,रुद्र प्रताप गोल्ड,शिवांशु सिल्वर अपने अपने भार वर्ग में जीते।

बालिकाओं में अरबिया सिल्वर,अनिमा सिंह गोल्ड मेडल जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया। रेफरी की भूमिका में सुजल,विक्रम सिंह,प्रशांत तिवारी और आयुष प्रभात चौरासिया रहे जबकि जज की भूमिका में बॉक्सिंग कोच सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय यादव(बॉक्सर) रहे जो सात वर्ष से प्रशिक्षण देते हुए दो बार उपविजेता टीम बनी। इस प्रतियोगिता में बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी व खेल प्रेमी रहे उपस्थित।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button