एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर के खिलाडिय़ों ने शानदार किया

रादौर,हाजीपुर: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जबरदस्त प्रतिभा का परिचय दिया।
विजेता खिलाडिय़ों का स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के तरफ से स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन अनिल कांबोज ने विजेता खिलाडिय़ों को मिठाई खिलाते हुए जीत की बधाई दी।
31 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में निकोल,तनिष,आदर्श,रिंकल,रूद्र, अभिमन्यू,भवनीत,कविश,गगन, अवलीन, हरलीन, कनिष्का, दानिश, यूदित, सीरत, प्राची, सहजप्रीत,वीरेन, भूमिका, मिष्टी, चेष्टा, आहना, अवनीत कौर, गुरनुर, छनक, प्राची इत्यादि ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि खेल हमारे शरीर को निरोगी रखने में सहायक सिद्ध होता है। खेलो से खिलाडिय़ों के पूरे शरीर का व्यायाम होता है। खिलाड़ी को ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए वही प्रिंसिपल अंजू गुलाटी ने कहा की विद्यार्थियों को खेलकूद में प्रतिभाग करने से मानसिक रूप तनाव कम होता है जिससे उसे कामयाबी के लिए एक स्वस्थ मस्तिष्क के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलता है तथा कोच निकित को भी बधाई दिया।
इस दौरान अच्छा करने के वाले टीम के प्रशिक्षक व सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।



