फिल्म इमरजेंसी में गलत छवि दिखाने को लेकर सिख समुदाय कंगना रनौत का विरोध किया

पीडीडीयू,चंदौली: फिल्म इमरजेंसी मूवी में सिख समुदाय के छवि को दागदार दिखाने को लेकर गुरुद्वारा परिसर में हुआ विरोध प्रदर्शन। फिल्म अभिनेत्री तथा भाजपा नेत्री ने सिख समुदाय के ऊपर फिल्म इमरजेंसी बनाई है जिसमें सिखों के छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है जिससे सिख समुदाय में आक्रोश देखा गया क्योंकि इस फिल्म में वास्तविक सच्चाई के विपरीत दिखाया गया है जिससे चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित गुरुद्वारे में लगभग ढाई सौ पुरुष,महिलाएं, वृद्ध,बच्चे शामिल होकर कंगना रनौत तथा इस फिल्म का विरोध करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब से मति भ्रष्ट कंगना रनौत को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए अरदास की गई।
गुरुद्वारा संघ के प्रधान रणजीत सिंह शम्मी ने कहा की हमारे गुरुओं ने हिंदुत्व की रक्षा के साथ देश की सेवा के लिए अपार बलिदान दिया है। सिख धर्म स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी वहीं गुरुद्वारा संघ के सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि इस फिल्म पर तत्काल यदि प्रबंध नहीं लगाया गया तो हम लोग 6 तारीख को विशाल जुलूस के द्वारा लोगों से प्रार्थना करते हुए जागरूक करेंगे कि फिल्म को ना देखें।

इस दौरान सतनाम सिंह समाजसेवी, मनमीत सिंह,राजन मनजीत सिंह,गुरदीप सिंह,रौनक सिंह,बलबीर सिंह, हरदीप सिंह,सुखविंदर सिंह,राजा सिंह,रोहित सचदेवा,हैप्पी सिंह,विक्की सिंह,कुलविंदर सिंह,नरेंद्र पाल सिंह,अवतार सिंह,रणजीत सिंह, बॉबी सिंह,विक्की जुनेजा,सतनाम सिंह,मोगा गुलशन,अरोड़ा इकबाल सिंह,गुरदीप सिंह,एडवोकेट डिंपल सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।



