ग्रेपलिंग खेल ब्रिक्स गेम्स में हुआ शामिल

गुड़गांव,हरियाणा: ग्रेपलिंग खेल को ब्रिक्स गेम्स में शामिल कर लिया गया है जिससे ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों में खुशी के लहर है क्योंकि ग्रेपलिंग खेल सरकार के अधीन कार्य करती है जिससे ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं प्राप्त होगी। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया के महासचिव बिरजू शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्रेपलिंग खेल प्रोत्साहन बैठक आयोजन किया गया था जिसमें ब्रिक्स देश संघ के सदस्य देशों में ब्राजील,रूस,भारत,चीन,दक्षिण अफ्रीका थे जिसके उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र समीप शास्त्री तथा भारतीय कुश्ती महासंघ से संबद्ध भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर ने एक समझौता ज्ञापन प्रति पर हस्ताक्षर किया जिसके द्वारा ब्रिक्स स्पोर्ट्स इवेंट में ग्रेपलिंग खेल को मान्यता दी गई है।
ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर तेजी से खिलाड़ियों के पक्ष में कार्य कर रही है।
इस बैठक में सीसीआई के महासचिव बिरजू शर्मा,कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, जीसीएनआई के अध्यक्ष शुभम चौधरी,पंजाबी ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष अक्षय तिवारी,सलाहकार अभिषेक शर्मा,जम्मू कश्मीर ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ सानिया कादरी,सलाहकार अभिषेक शर्मा,कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव इत्यादि उपस्थित थे जिसकी जानकारी यूपी ग्रेपलिंग कमेटी महासचिव मनोज यादव ने दी।



