विजेताओं को मिला ट्रॉफी-प्रमाणपत्र आईकोनिक ब्यूटी सैलून कमालपुर द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता

प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित।
कमालपुर,चंदौली:आइकोनिक ब्यूटी सैलून कमालपुर द्वारा सेंटर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक महिलाएं व बालिकाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन की।

यह मेहंदी प्रतियोगिता ब्यूटी एक्सपर्ट कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के एक्सपर्ट राजेश गुप्ता और पार्लर की संचालिका शशि चंद्रा के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सीमित अवधि में हाथों पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया तत्पश्चात एक्सपर्ट के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किया गया।चयनित प्रतिभागियों के नाम की घोषणा होने से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
निर्णायक मंडल के रूप में मंजू विश्वकर्मा और मनीषा सिंह के द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान ट्रॉफी जीतने वाली प्रतिभागी तो खुश तो थी ही साथ में सभी प्रतिभागियों में भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग को लेकर खुशी देखने को मिली।



