ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुरुग्रंथ साहिबजी महाराज का पावन पवित्र का पहला प्रकाश पर्व मनाया गया

डीडीयू नगर,चंदौली: दशो पातशाहियो की अलौकिक जागृत ज्योत धन-धन श्री गुरू ग्रंथ साहिबजी महाराज का पावन पवित्र पहला प्रकाश पर्व दिन बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख समाज द्वारा गुरूद्वारा साहिब जी.टी. रोड पर रात तक मनाया गया। इस दौरान लोग पूजा-पाठ,भजन-कीर्तन में शामिल हुए।

पूजा समाप्ति के उपरांत साध- संगत के लिए गुरू का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस दौरान हजुरी रागी,जत्था भाई, जयपाल सिंह द्वारा अपने शब्द कीर्तन से उपस्थित साध संगत को निहाल किया जिसे सुन उपस्थित सभी भक्ति की अमृतधारा में डूब गए। वहीं गुरु घर के वजीर भाई,अमरजीत सिंह ने पाठ पूजा के उपरांत प्रकाश पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, रामेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, गुरदयाल सिंह, राजेंदर सिंह, गुलशन अरोड़ा, मनमीत सिंह राजन, बलबीर सिंह लकी, सुखविंदर सिंह,लकी सिंह, रोहित सचदेवा,सुखविंदर सिंह, कर्मवीर सिंह, गगन सिंह राजा, सुरजीत सिंह,हैप्पी सिंह,लांगरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button