नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी की टीम बनी उपविजेता

वाराणसी,यूपी: एकलव्य इन्डोर स्टेडियम आगरा में 30 अगस्त से 1 सितम्बर 2024 तक आयोजित राष्ट्रीय थाईबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश,तेलंगाना, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, तमिलनाडु,केरला,आंध्र प्रदेश,जम्मू कश्मीर, हरियाणा,दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,आसाम, मणिपुर समेत 18 राज्यों के 400 प्लेयर्स ने भाग लिया।विजेता टीम का खिताब महाराष्ट्र और उपविजेता टीम का खिताब उत्तर प्रदेश ने जीता, तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ ने प्राप्त किया। 70 सदस्यी उत्तर प्रदेश थाईबाक्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक, 7 कांस्य पदक समेत कुल 48 पदको के साथ इस 5वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
पदक विजेता खिलड़ियो में-
स्वर्ण पदक – अर्पित सिंह,आयुष सिंह,अनमोल शाही,रौनक जायसवाल, अथर्व अग्रवाल,आदित्य पाठक,खुशी सिंह,दृष्टि सिंह,मनस्वी सिंह,चिन्मय देशमुख,गीत रंजन,सृजन सिंह,शीतल गुप्ता,एंजेल यादव, संस्कृता शुक्ला,देवांश सिंह,लबीब खान,आनंद राज यादव,प्रियांशु यादव,आशुतोष त्रिपाठी, राजा भैया,कंधाई लाल चौहान,सुमन,तन्मय मुरारका,अरविंद पटेल, वैष्णवी पांडे,स्नेहा सैनी, आयशा खान,हसन खान,नींव अतुल पांडे, अमित सिंह
रजत पदक –
हिमांशु यादव,शशांक शेखर,अदिति विश्वकर्मा, श्रेयांश संस्कृतया,सम्राट सिंह ठाकुर,रिद्धिमा यादव,अंश सिंह सकरवार,चिंता वेदांत
कांस्य पदक –
युग बारबरिया,महिमा अग्रहरि,गौरव सुंदर,आर्या गुप्ता,डिंपल शर्मा,अनूप कुमार मिश्रा, विश्वजीत चौहान
म्यूजिकल थाई -स्वर्ण पदक-अरविंद पटेल, रजत पदक- सम्राट सिंह ठाकुर।
थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन,टेक्निकल डायरेक्टर मो.अजहर खान,ट्रेज़रार सरताज अहमद सिद्दीकी,वाइस प्रेसिडेंट आरिफ खान, एक्सक्यूटिव मेंबर मो.सद्दाम खान,ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि माननीय श्री एस.पी.सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार), एवं स्पेशल गेस्ट माननीय श्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ (राज्य मंत्री- उत्तर प्रदेश सरकार) एवं माननीय श्री विजय श्रीहरे (विधायक) थे।

उत्तर प्रदेश टीम कोच (पुरुष) शिव प्रताप शाही,असिस्टेंट टीम कोच मो.शादाब,टीम कोच (महिला) कामिनी सिंह, टीम मैनेजर संतोष राय, असिस्टेंट मैनेजर राजीव प्रसाद थे। सभी पदक विजेता खिलड़ियो को थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री दयाशंंकर मिश्रा “दयालु”(मंत्री- उत्तर प्रदेश सरकार), रामलखन शास्त्री (प्रेसिडेंट- मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन- यू.पी), संदीप गुप्ता (डायरेक्टर संदीप स्पोर्ट्स),मनीषा रानी (प्रेसिडेंट- थाईबाक्सिंग एसोसिएशन वराणसी) जया सिंह (प्रिंसिपल- हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल), सलाउद्दीन अली (एडिटर- 24 न्यूज़), सेराज अहमद (प्रेसिडेंट- इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन), शम्स तबरेज़ (सेक्रेटरी- वाराणसी ओलम्पिक ऐसोसिएशन),मनीष गुप्ता,अज़हर आलम (अध्यक्ष- बनारस व्यापार मंडल), शाकिर सिद्दीकी (चीफ एडिटर- स्टेट मीडिया न्यूज़), दिनेश कुमार (वरिष्ठ उपाद्ययक्ष-थाईबाक्सिंग ऐसोसिएशन वाराणसी) सहित ऐसोसिएशन के सभी पदाधिकारीयों ने बधाई दी।



