ब्रेकिंग न्यूज़

29 सितम्बर को निफा द्वारा रक्तदान शिविर लगाने केलिए हुई बैठक

पीडीडीयू,चंदौली: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित एक ऑफिस में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट की एक बैठक की गई जिसमें रक्तदान शिविर लगाने पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप सिंह वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर निफा चंदौली के प्रत्येक सदस्यों से बात करते हुए अपने सुझाव दिया। 29 सितंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी पर चर्चा हुई तथा निफा के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में सभी सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 29 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर निफा चंदौली तथा ड्रीम गुरुकुल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जाएंगे।

इस बैठक में जिला सचिव संजय मौर्य,जिला कोऑर्डिनेटर तरनदीप सिंह,क्रिएटिव हेड रौनक सिंह,वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट डिंपल सिंह,इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी संता सिंह,अध्यापक वारिस कपूर एवं रवि प्रसाद उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button