नगरपालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया

पीडीडीयू,चंदौली: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 25 विद्यालय के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता 9-10 सितंबर 2024 को नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। इस प्रतियोगिता में 25 गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए नगर पालिका इंटर कॉलेज प्रथम स्थान 8 गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए बेसिक शिक्षा दूसरे स्थान पर 07 गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया और सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जनपद के जनपदीय सचिव महेंद्र कुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता ,सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक बंसराज, सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा के मोती लाल, प्रिया सिंह, विवेकानंद पांडे, अपरबल, देवेंद्र यादव आदि लोगों उपस्थित रहे।विद्यालय के खेल प्रवक्ता अरुण कुमार ने इस खेल प्रतियोगिता का संचालन किया।



